नईगढ़ी: नईगढ़ी में बीती रात शाहरुख खान की दुकान में चोरी, चोर 25 टायर चुरा ले गए
Naigarhi, Rewa | Dec 22, 2025 जानकारी के अनुसार, नईगढ़ी थाना क्षेत्र में संचालित बाबू टायर पंचर दुकान के संचालक शाहरुख खान उर्फ बाबू रविवार रात अपनी दुकान बंद कर पास स्थित घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर रखे लगभग 25 टायर चुरा लिए। सोमवार सुबह जब शाहरुख खान दुकान पहुंचे, तो टायर गायब देखकर उनके होश उड़ गए।