नईगढ़ी: नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सेनुआ गांव में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, दो रीवा रेफर
Naigarhi, Rewa | Feb 14, 2026 नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सेनुआ गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से तीन लोग घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय रामकृष्ण मिश्रा और 75 वर्षीय काशी विश्वकर्मा एक ही बाइक से अपने गांव कबरा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।