नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला कमोद गांव में आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कृष्णावती केवट पत्नी पुष्पराज केवट ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि घरेलू बात को लेकर उसके ससुर राजमन केवट ने विवाद करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर सास सुखमंती केवट जेठानी और ननद बीच-बचाव के लिए पहुंचीं लेकिन तब तक महिला घायल हो चुकी थी।