नईगढ़ी: नईगढ़ी थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में जेसीबी ने 11 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, हाथ हुआ फ्रैक्चर, चालक फरार
नईगढ़ी थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में आज गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। साइकिल से स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र शिवेश दुबे पुत्र अशोक दुबे निवासी बईजला को तेज रफ्तार जेसीबी मसीन ने टक्कर मार दी।टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया और मासूम घायल अवस्था में सड़क पर तड़पता रहा। विद्यालय जा रहे शिक्षकों ने परिजनों को सूचना देकर अस्पताल पहुचाया।