नईगढ़ी: नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सोहाई गांव में हिंदू नेता को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी, आरोपी पर मामला दर्ज
Naigarhi, Rewa | Feb 18, 2026 नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सोहाई गांव निवासी हिंदू नेता संतोष तिवारी को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार नीरज तिवारी नामक आईडी से की गई एक पोस्ट में न केवल अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया बल्कि संतोष तिवारी को गोली मारने की खुली धमकी भी दी गई।घटना के बाद संतोष तिवारी ने पुलिस अधीक्षक मऊगंज को शिकायती पत्र सौंपा।