#भरतपुर। रेंज आईजी प्रीति चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में रुदावल पुलिस ने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना इंचार्ज नरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों पर सख्त नकाबन्दी कर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। बिना हेलमेट, सीटबेल्ट और आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों को नियम पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।