#भरतपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर बयाना भाजपा शहर मंडल की रविवार को पंचायत समिति रोड पर कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। शहर मंडल अध्यक्ष अर्चना रोनू उपाध्याय की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नेताओं ने बूथ प्रबंधन मजबूत करने, पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रंजीता कोली, चुनाव प्रभारी अभय शंकर विजयवर्गीय, धर्मसिंह चौधरी और पूर्व विधायक ग्यारसाराम कोली समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। शहर महामंत्री नीरज सारस्वत ने बताया कि निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए गए हैं, जिसमें रविवार को करीब 85 आवेदन प्राप्त हुए और 24 अगस्त को भी आवेदन जमा किए जाएंगे। बैठक का संचालन राजेंद्र दमदमा ने किया।