कुर्था: कुर्था में कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई
Kurtha, Arwal | Sep 9, 2026 कुर्था में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने किया। बैठक में बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त बाढ़ के कारण जहां रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ है उसकी अति शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।