डुंडा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा के नव निर्मित भवन में ताले लटके पड़े हैं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा में व्यवस्थाएं होने के बावजूद भी वह चार बेड के भरोसे ही स्वास्थ्य सेवाएं चल रही है। अस्पताल के नए बने भवन में दो वार्ड तो बनाए गए हैं, लेकिन उसमें अभी भी ताला टंगा हुआ है। वहीं दूसरे में 10 बेड लगाने के बाद भी उनका उपयोग नहीं हो रहा है। साथ ही नए भवन में बने लेबर रूम, अल्ट्रासांउकक्ष भी बंद पड़े हुए।