डुंडा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीसी के माध्यम से डीएम उत्तरकाशी से कावड़ यात्रा की तैयारियों का लिया फीडबैक
गुरुवार दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक ली। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रशांत आर्य ने कावड़ यात्रा को लेकर जनपद की तैयारियों के बारे सीएम को विस्तार से जानकारी दी। वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्दश दिए।