डुंडा: क्यार कोटी ट्रेक पर छोटी गंगनानी पास दो बकरी पालक जालन्दरी नदी के उफान में बह गए हैं
घटना गत शनिवार की है जिसकी जानकारी जिला आपदा कंट्रोल रूम से रविवार सुबह 9 बजे मिली है। सूचना पर वन, एसडीआरएफ, पुलिस की संयुक्त टीमें बकरी पालको की खोजबीन में रेस्क्यू अभियान चला रही है। किस तरह के हालात वंहा बने है उसकी तस्वीर सामने आई है। पर्यटक भी इस स्थान से लकड़ी की पुलियों से उफानती नदी को जान जोखिम के साथ पार कर रहे हैं।