डुंडा: गंगोत्री से जल भरकर 11 वर्षीय देव और 12 वर्षीय खुशबू जलाभिषेक के लिए यूपी के अमरोहा शिवालय को हुए रवाना
बंदिशों को तोड़कर गंगोत्री से अमरोहा शिवालय में जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर पैदल रवाना हो चुके हैं। वह दोनों अपनी नानी मदनमति और अन्य आठ सदस्यीय दल के साथ भोलेनाथ और गंगा जी का नाम लेकर पूरे जोश के साथ बड़ों के साथ कदम से कदम मिलाकर पैदल कांवड़ यात्रा में चल रहे हैं। मन में भक्ति हो तो उम्र की सीमाएं भी छोटी पड़ जाती है।