डुंडा: गोमुख में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेने हर दिन सैकड़ों कांवड़िए विभिन्न प्रदेशों से पहुंच रहे हैं
मंगलवार शाम 5 तक गोमुख में गंगा जल भरने के लिए करीब 100 कांवाडिए पहुंचे। मानसून सीजन में गंगोत्री धाम में यात्रियों की संख्या कम हो गई, लेकिन गंगोत्री धाम और यात्रा रूट पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कांवड़ियों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है। यह लोग गोमुख और गंगोत्री से गंगा जल भर कर अपने शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं।