एसडीएम जालौन रिंकू सिंह के नेतृत्व में ओवरलोडिंग के खिलाफ हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही। ओवरलोडिंग में लिप्त वाहनों का किया गया चालान। साथ में परिवहन, खनिज एवं वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद। जानकारी के मुताबिक एक लोकेशन माफिया भी चढ़ा हत्थे। कई बालू लदे ओवरलोड ट्रक जब्त कर सीज किए गए। सभी वाहनों को अलग अलग थानों में किया गया खड़ा। फ़िलहाल इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर एसडीएम रिंकू सिंह के चर्चे हर किसी के जुबान पर आ गए हैं। इसी के साथ अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना अनुमति परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Orai, Jalaun | Jun 7, 2026