*पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में सरपंच पदों के लिए 90.12 प्रतिशत रहा अंतिम मतदान*
*सांगानेर में सर्वाधिक 91.90 प्रतिशत तथा माधोराजपुरा में 91.48 प्रतिशत मतदान*
*जयपुर:कमलेश आमेटा, 05 नवंबर।* पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि अंतिम रूप से जिले में कुल 90.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 3,74,816 मतदाताओं में से 3,37,795 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्रवार प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार चाकसू में 90.17 प्रतिशत, कोटखावदा में 86.70 प्रतिशत, माधोराजपुरा में 91.48 प्रतिशत, फागी में 89.91 प्रतिशत तथा सांगानेर में 91.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 91.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि माधोराजपुरा में 91.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने
मतदान के समयवार आंकड़ों आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10 बजे तक 22.45 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 48.97 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 66.50 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 87.91 प्रतिशत मतदान तथा अंतिम रूप से 90.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।