*कोटा शहर पुलिस ने बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के संग मनाई दीपावली, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने खरीदे दीये, दिया हौसलों को संबल*
• 'गंगा विज़न गृह' में पुलिस अधिकारियों ने विशेष बच्चों के साथ मनाया दिवाली स्नेह मिलन, बांटे उपहार
• विशेष बच्चों के हाथों से बने दीपों से रोशन होंगे कोटा के पुलिस कार्यालय; दीपोत्सव की सच्ची सार्थकता की पेश की मिसाल
जयपुर :कमलेश आमेटा5 नवंबर। दीपावली के पर्व पर खुशियां बांटने और समाज के प्रत्येक वर्ग को उत्सव से जोड़ने की पहल के तहत कोटा शहर पुलिस ने बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर गंगा विजन गृह में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक कोटा शहर श्रीमती तेजस्वनी गौतम की मौजूदगी में बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उपहार वितरित किए गए और उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई गईं। पुलिस अधीक्षक गौतम ने बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए दीपक खरीदे। इस पहल से बच्चों के हुनर को प्रोत्साहन मिला और उनका उत्साह बढ़ा।
बच्चों के हाथों से बने ये दीपक पुलिस कार्यालयों को भी रोशन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान गंगा विजन गृह में बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह का माहौल रहा।
कोटा शहर पुलिस की इस पहल ने दीपावली के अवसर पर अपनत्व, संवेदनशीलता और खुशियां साझा करने का संदेश दिया।
---------
Bhilwara, Bhilwara | Nov 5, 2026