कोरांव: सीएससी कोरांव से नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर, नगर पंचायत के कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
कोरांव नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव की टीम ने एक स्वास्थ्य शिविर लगाया। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कर्मचारियों की बीपी और शुगर की जांच की गई और उन्हें जरूरी दवाएं भी दी गईं। कोरांव के उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद भी शिविर में पहुंचे।