सीकर: डेंगू नियंत्रण व रोकथाम को लेकर आमजन को जागरूक करेंगे स्वास्थ्य कर्मी, सीएमएचओ ने निर्देश किए जारी
Sikar, Sikar | Jul 2, 2024 चिकित्सा विभाग की ओर से जुलाई माह को डेंगू रोकथाम माह के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी जिलेभर में डेंगू के नियंत्रण व रोकथाम संबंधी गतिविधियों का आयोजन कर जागरूक करेंगे। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने निर्देश जारी किए गए है। प्री मानसून में फैलने वाले डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए एंटी डेंगू गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।