हमीरपुर: सुमेरपुर में केंद्रो के स्ट्रांग रूम में सीज किए गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र
बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र आते ही उनको केंद्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील करके रखा गया है। आगामी 22 फरवरी से शुरू हो रही हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र सोमवार को कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों में पहुंचाये गए।केंद्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में इनको केंद्र प्रभारियों की देखरेख में रखवाकर स्ट्रांग रुमो को सील किया गया है।