हमीरपुर: हमीरपुर जनपद में यातायात प्रभारी ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 24 वाहनों को किया सीज
अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ सोमवार को यातायात प्रभारी ने मुख्यालय से लेकर सुमेरपुर कस्बे तक सघन अभियान चलाकर 22 आटो, एक क्रूजर, एक ओमनी कार को सीज कर दिया। इससे डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को यातायात प्रभारी हरवेन्द्र सिंह ने मुख्यालय से लेकर सुमेरपुर तक डग्गामार वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया हैं।