हमीरपुर: हमीरपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर दो शिक्षकों को किया निलंबित
हमीरपुर जनपद के विकास खंड सरीला के टाई ग्राम के प्रधान और ग्रामीणों द्वारा अध्यापकों की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षकों पर कार्यवाही की है। प्रधान व ग्रामीणों द्वारा बच्चों के साथ मारपीट और शिक्षकों द्वारा कार्य न किए जाने से संज्ञानित होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी सरीला से जांच आख्या मांगी थी।