हमीरपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमीरपुर जिले के आधा सैकड़ा लोगों पर गुंडा एक्ट की तैयारी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमा अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है। हमीरपुर जनपद के सभी थानों से करीब 50 अपराधियों को चिन्हित करके गुंडा एक्ट लगाने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गयी है। उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद इनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।