हमीरपुर: उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद सुमेरपुर नगर पंचायत ने ठीक कराई तोड़ी गई बंधी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों की फटकार के बाद बैक फुट में आए नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने आनन फानन में ठेकेदार से तोड़ी गई बंधी की मरम्मत कराकर ज्यों की त्यों कराया है। अब पूर्व की भांति रास्ता बंद रहेगा। विगत दिनों स्टेशन मार्ग में नगर पंचायत ने सिंचाई विभाग महोबा की बंधी तोड़कर नाली का निर्माण कराकर रास्ता बना दिया था।