नवाबगंज: जैदपुर क्षेत्र में लखनऊ कूच कर रहे किसानों को प्रशासन ने रोका, एक हफ्ते में काम शुरू करने का दिया आश्वासन
जैदपुर थाना क्षेत्र में किसानों का 17 दिन से चल रहा आंदोलन रंग लाया है। मूर्तजीपुर मोड़ से गाँव तक की जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठे थे। बुधवार को जब किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ लखनऊ कूच करने की तैयारी की, तो प्रशासन हरकत में आया।