नवाबगंज: घोसियाना स्थित विद्युत उपकेंद्र में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने बिजली की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने घोसियाना स्थित विद्युत उपकेंद्र में बुधवार करीब 1 बजे अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष बाराबंकी निहाल अहमद सिद्दीकी ने विभाग को 15 दिन का समय दिया है।