नवाबगंज: जैदपुर के थाना चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का जोरदार स्वागत किया
बाराबंकी जनपद के पूर्व प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का जैदपुर आगमन पर बुधवार करीब 3 बजे भव्य स्वागत किया गया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अलीम राईन के आवास पर पहुंचे मंत्री का कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।