नवाबगंज: नगर पालिका में बर्फानीश्वर महादेव का भंडारा: 50 हजार श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, अमरनाथ से लाए प्रसाद से बना भोजन
नगर पालिका प्रांगण में श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अमरनाथ यात्रा से लौटे सेवा समिति के सदस्यों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया।समिति के प्रधान कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि अमरनाथ गुफा से लाए गए प्रसाद को मिश्रित कर विशेष भंडारा तैयार किया गया।