नवाबगंज: रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी ने साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल में नियुक्त कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की, दिए निर्देश
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा बुधवार करीब 2 बजे रिजर्व पुलिस लाइन्स में साइबर क्राइम थाना/सेल में नियुक्त कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियोगों के निस्तारण व अन्य संबंधित निर्देश दिए।