बैहर: खुरमुंडी के जंगल में करंट से बाघ की मौत; लापरवाही पर डिप्टी रेंजर, बीटगार्ड निलंबित
पूर्व बैहर सामान्य वन परिक्षेत्र की खुरमुंडी बीट में करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय नर बाघ की मौत के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर नरेंद्र मर्सकोले और बीटगार्ड लीला भारती को निलंबित कर दिया है। दोनों को निलंबन अवधि में वन परिक्षेत्र बिरसा दमोह में अटैच किया गया है। शनिवार लगभग दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार खुरमुंडी बीट के कक्ष