लखीसराय: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर लखीसराय जिले में पुलिस द्वारा दिवा गश्ती के दौरान रोको-टोको अभियान चलाया गया
पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देशानुसार शुक्रवार को लखीसराय जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र में दिवा गश्ती के दौरान पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया गया. शुक्रवार अपराह्न 5:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी साझा किया गया. अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई.