जमुई: समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में डीएम ने जनता दरबार का आयोजन किया, दर्जन से अधिक फरियादियों ने लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Nov 1, 2024 शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय मे डीएम अभिलाषा शर्मा ने जनता दरबार का आयोजन किया। मौके पर सुदूर क्षेत्र व दूर-दराज क्षेत्र से आए दर्जन से अधिक फरियादियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को रखा। डीएम ने आम जनों की समस्याओं को गौर से सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।