खानपुर: खानपुर क्षेत्र का भीमसागर बाँध भराव क्षमता से मात्र 5 फीट खाली, कभी भी बज सकता है गेट खुलने का सायरन
खानपुर क्षेत्र का भीमसागर बाँध भराव क्षमता से मात्र 5 फिट खाली है कभी भी गेट खुलने का सायरन बज सकता है। भीमसागर बाँध के अभियंता रवि दत्त पालीवाल ने आज रविवार को सुबह 10:30 के लगभग बताया कि उजाड़ नदी कैचमेंट क्षेत्र में बारिश के कारण 800 क्यूसेक से अधिक पानी की आवक हो रही है बाँध का जलस्तर करीब 1006. 70 फीट पहुंच गया है कभी भी बाँध के गेट खोले जा सकते हैं ।