नईसराय: खुले में लग रही मीट की दुकानें हटाने को लेकर लामबंद हुए हिंदू संगठन, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
सकल हिंदू समाज और बजरंग दल द्वारा नई सराय के प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों से मीट की दुकानें हटाए जाने को लेकर मंगलवार की शाम चार बजे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में खुले में लग रही मीट दुकानों को हटाए जाने और सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण कर लगाई जाने वाली दुकाने हटाए जाने की मांग की गई है। यही नहीं कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की बात कही है।