अमरिया: अमरिया क्षेत्र में दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर तोड़ा रिश्ता, मारपीट का भी आरोप
अमरिया से एक मामला सामने आया है, जहां शादी से पहले दहेज में बुलेट बाइक की मांग और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। हैदराबाद गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता जहानाबाद क्षेत्र के हैदरगंज निवासी राजकुमार से तय हुआ था। आरोप है कि तिलक के बाद बुलेट की मांग की गई और 24 मई को कुछ लोग उनके घर पहुंचे, जहां विवाद और मारपीट हुई।