आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी चित्रकूट के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ।।. शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर दीपावली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत दिनांक 28.10.2026 व 29.10.2026 तक को जनपद में खाद्य सुरक्षा विगाग की टीम द्वारा कुल 03 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये गये। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है-
1. मिशन रोड कर्वी, चित्रकूट स्थित खाद्य प्रतिष्ठान कामदगिरि स्वीट एण्ड रेस्टोरेन्ट के खाद्य कारोबारकर्ता हुबलाल पुत्र गजाधर सिंह से 01 नमूना दूध की बर्फी का संग्रहित किया गया तथा दौरान निरीक्षण खाद्य प्रतिष्ठान में पायी गयी कमियों के कम में खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार हेतु सुधार नोटिस की संस्तुति की गयी।
2. रामघाट चित्रकूट, स्थित खाद्य प्रतिष्ठान मगलम ब्रेकरी एण्ड स्वीट हाउस के खाद्य कारोबारकर्ता प्रकाश कुमार से 01 नमूना खाद्य पदार्थ छेना मिठाई का संग्रहित किया गया तथा दौरान निरीक्षण खाद्य प्रतिष्ठान में पायी गयी कमियों के कम में खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार हेतु सुधार नोटिस की संस्तुति की गयी।
3. कर्वी चित्रकूट, स्थित खाद्य प्रतिष्ठान लकी स्वीट हाउस के खाद्य कारोबारकर्ता दिलीप कुमार गुप्ता से 01 नमूना खाद्य पदार्थ मिल्क केक का संग्रहित किया गया तथा दौरान निरीक्षण खाद्य प्रतिष्ठान में पायी गयी कमियों के कम में खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार हेतु सुधार नोटिस की संस्तुति की गयी।
4. बस स्टैण्ड कर्वी चित्रकूट, स्थित खाद्य प्रतिष्ठान मंदाकिनी स्वीट हाउस के खाद्य कारोबारकर्ता रामदयाल केशरवानी पुत्र श्री हीरालाल से 01 नमूना खाद्य पदार्थ दूध बर्फी का संग्रहित किया गया।