शरद पूर्णिमा एवं आगामी दीपावली अमावस्या पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने परिक्रमा मार्ग एवं रामघाट में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शरद पूर्णिमा एवं आगामी दीपावली अमावस्या पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा परिक्रमा मार्ग एवं रामघाट क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए।