चित्रकूट नगर परिषद (एमपी ) की हठधर्मिता! वार्ड नंबर-4 में तीसरे दिन भी जल संकट, हजारों गैलन पानी बर्बाद
धर्मनगरी चित्रकूट में नगर परिषद की लापरवाही और ठेकेदार की कथित मनमानी का खामियाजा भुगत रही जनता। वार्ड नंबर-4 में पाइपलाइन टूटने से लगातार तीसरे दिन भी पानी की किल्लत बनी हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन पाइपलाइन सुधारने कोई नहीं पहुंचा। हैरानी की बात यह है कि पानी की बर्बादी जारी है और वार्डवासी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। जिम्मेदार एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर जनता को राहत कौन देगा?