नईसराय: महिदपुर के किसानों ने पावर हाउस पर किया हंगामा, तहसीलदार व थाना प्रभारी की समझाइश से सुलझा मामला
बिजली व्यवस्था से परेशान महिदपुर क्षेत्र के लोगों ने सोमवार दोपहर नई सराय पावर हाउस के सामने जमकर हंगामा कियाग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। जिससे दो घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा।गांव के सरपंच संजय रघुवंशी , अजय रघुवंशी सहित अन्य ने बताया कि महिदपुर क्षेत्र में बिजली की केबल जर्जर हालत में है। जिससे आए दिन खतरा पैदा हो रहा है।