घोड़ाडोंगरी: पूंजी गांव में तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र में काम कर रहे मजदूर को सांप ने काटा, घोड़ाडोंगरी अस्पताल में व्यक्ति हुआ भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के पूंजी गांव में बुधवार को तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र में काम कर रहे एक मजदूर को सांप ने काट लिया। मजदूर को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पूंजी गांव में तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र में काम कर रहे मजदूर बालाघाट जिला निवासी मीठीलाल राउत को सांप ने काट लिया।