घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान में रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक से 7-8 लोगों ने की मारपीट
घोड़ाडोंगरी तहसील के फुलगोहान में सोमवार शाम करीब 5 बजे रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक से 7-8 लोगों ने मारपीट की। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फुलगोहान में रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में घोड़ाडोंगरी निवासी सुनील के साथ 7-8 लोगों ने मारपीट की।