घोड़ाडोंगरी: हिरण घाटा गांव में एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में कराया गया भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के हिरणघाटा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां युवक इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हिरणघाटा गांव में मिथुन मंडल ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।