घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान में तेंदूपत्ता तोड़ने गई बुजुर्ग महिला खाई में गिरकर हुई घायल घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के फुलगोहान में सोमवार को तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक बुजुर्ग महिला खाई में गिरकर घायल हो गई। घायल बुजुर्ग महिला को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फुलगोहान में पेड़ से तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर बुजुर्ग महिला प्रेमती उइके खाई में गिरकर घायल हो गई।