घोड़ाडोंगरी: कान्हावाड़ी रोड पर ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार व्यक्ति गिरकर हुआ घायल
कान्हावाड़ी रोड पर मंगलवार रात 10 बजे ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार एक व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कान्हावाड़ी रोड पर ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार बेहड़ीढाना निवासी जीवनगिरी गोस्वामी बाइक से गिरकर घायल हो गया।