घोड़ाडोंगरी: मलदामो गांव में पेड़ से तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान गिरने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत
मलदामो गांव में मंगलवार को पेड़ से तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों बुजुर्ग महिला को मृत अवस्था में घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने स्वस्थ परीक्षण करने के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वही मामले की सूचना घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।