हल्द्वानी-भीमताल हाईवे पर अचानक टूटा पहाड़, टैक्सी सवारों की सांसें अटकीं…
#gkmnews
उत्तराखण्ड के भीमताल स्थित हल्द्वानी रोड़ पर एक टैक्सी के सामने मलुवा गिर गया, जिससे सभी की जान मुश्किलों में पड़ गई। टैक्सी में बैठे सभी सवारों की जान बाल बाल बची। बोहराकुन के पास पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरे हैं जिसमे टैक्सी मलुवे की चपेट में आ गई।
बताया जा रहा है कि टैक्सी हल्द्वानी से भीमताल की तरफ आ रही थी, तभी पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर टैक्सी के ठीक सामने गिर गया, अगर पत्थर थोड़ा आगे गिरते तो टैक्सी के चपेट में आने से बड़ी जनहानि हो सकती थी। हालांकि राहत की बात यही है कि सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन पहाड़ी गिरने के चलते यातायात बाधित हो गया। प्रशासन ने मार्ग को खोलने के लिए जे.सी.बी.मशीन भेजी है।
#Haldwani #Bhimtal #LandslidefacebookViralVideo #BreakingNews