Public App Logo
Profile Picture

GKM News

@newsgkm
16Followers
0Following
नैनीताल में टू व्हीलर्स से टोल वसूली पर हंगामा..

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

उत्तराखण्ड के नैनीताल में नगर पालिका के मोटरसाइकिल समेत टू व्हीलर पर नगर प्रवेश टैक्स लगने के बाद हंगामा हो गया। शहरी विकास मंत्री कैडा ने इसे रुकवाने के साथ जांच कराने की बात कही है। 

       नैनीताल में ब्रिटिशकाल से ही वाहनों के प्रवेश पर शुल्क लिया जाता है। ये प्रवेश शुल्क प्रति प्रवेश पर नैनीताल जिले के लोगों के लिए ₹200/= और बाहरी लोगों के लिए ₹300/= वसूला जाता है। ये टैक्स प्रति फेरा ही मान्य होता है। इसमें, नगर पालिका ने पिछले वर्ष खुद महिला समूहों के साथ इसे चलाया जबकी इस वर्ष बाहरी ठेकेदार को 21 माह के लिए 24 करोड़ रुपये पर दिया गया है। 

बुधवार रात 12 बजे से बाहरी दोपहिया चालकों से भी ₹100/= की वसूली शुरू हो गई। कुछ देर चलने के बाद स्थानीय लोगों ने बाहरी लोगों के साथ इस प्रथा का विरोध किया। इतना ही नहीं, फांसी गधेरा क्षेत्र में अधिवक्ताओं से वसूली पर वो एकजुट होकर हंगामे पर उतारू हो गए। 
     
  शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा  ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। नगर पालिका नैनीताल ईओ से वार्ता कर दोपहिया वाहनों पर टोल वसूली पर रोकने की बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitaltollrow nis:value=NainitalTollRow nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=twowheelertollstopped nis:value=TwoWheelerTollStopped nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalentryfeecontroversy nis:value=NainitalEntryFeeControversy nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=ministerramsinghkaida nis:value=MinisterRamSinghKaida nis:enabled=true nis:link/>
डीएम देहरादून के फायर NOC आदेश रद्द,  हाई कोर्ट ने कहा_ नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

ब्रेकिंग न्यूज़ - उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने देहरादून के 'पिनैकल रैजीडेंसी' मामले में डी.एम.के फायर एन.ओ.सी.देने के आदेश को किया रद्द, दोबारा सुनवाई के निर्देश। 

     उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने देहरादून के जाखन स्थित 'पिनैकल रैजीडेंसी' ग्रुप हाउसिंग कॉम्प्लेक्स मामले में सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने देहरादून के जिलाधिकारी के 18 जनवरी 2023 के उस आदेश को पूरी तरह से रद्द कर दिया है, 

जिसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सी.एफ.ओ.)को बिल्डर(मैसर्स दिशा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड)को फायर एन.ओ.सी.जारी करने का निर्देश दिया गया था। न्यायालय ने यह निर्णय 'पिनैकल रैजीडेंसी अपार्टमेंट्स ओनर्स एसोसिएशन'की जुलाई 2026 रिट याचिका में आदेश दिया और इस पूरे मामले को नए सिरे से नियमानुसार तय करने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को वापस भेज दिया।  

      याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिजय नेगी ने बताया कि जाखन में लगभग 30 मीटर ऊंची पिनैकल रैजीडेंसी नामक इमारतों वाला एक ग्रुप हाउसिंग कॉम्प्लेक्स है। उसमें कुल 86 आवासीय फ्लैट और स्टूडियो अपार्टमेंट हैं। वहां रहने वालों के संगठन ने याचिका दायर कर आरोप लगाया कि बिल्डर ने स्वीकृत भवन योजना के नियमों के विपरीत कुछ ऐसे अवैध निर्माण खड़े कर दिए जो आग लगने की स्थिति में निवासियों के जीवन को खतरे में डालते हैं।

 मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा आयोजित फायर मॉक ड्रिल की रिपोर्ट में पाया गया कि कॉम्प्लेक्स के प्रवेश द्वार के पास बने एक आर.सी.सी.स्लैब के कारण बड़ी दमकल गाड़ियों और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का अंदर जाना असंभव है। इसके अलावा रैंप पर अत्यधिक ढलान, खुले स्थानों को बगीचे में बदलना, सैटबैक क्षेत्र में रखे गए गार्डन प्लांटर्स और मात्र 3.70 मीटर की ऊंचाई पर झूलती बिजली की लाइनें आपातकालीन परिस्थितियों में दमकल वाहनों के रास्ते में बड़ी बाधा पाई गईं।  
​     

 उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि फायर सेफ्टी ऑफिसर एक वैधानिक प्राधिकारी है, जिसकी जिम्मेदारी आग लगने की स्थिति में लोगों के जान-माल की रक्षा करना है, इसलिए उनके द्वारा बताई गई सुरक्षा खामियों को इस तरह सरसरी तौर पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने कहा कि डी.एम.ने केवल बिल्डर द्वारा दिखाए गए एक डंपर के प्रवेश वाले वीडियो को आधार बनाकर अपील स्वीकार कर ली, जबकि सुरक्षा ऑडिट विशेषज्ञों का काम है और किसी हितधारक द्वारा खुद बनाए गए वीडियो को अंतिम प्रमाण नहीं माना जा सकता। 

इसके साथ ही न्यायालय ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2018 में प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ड्राइंग के आधार पर जारी की गई एन.ओ.सी.के जरिए बाद में किए गए अवैध और खतरनाक निर्माणों को वैध नहीं ठहराया जा सकता। न्यायालय ने याचिका को मंजूर करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई का उचित अवसर प्रदान करते हुए कानून के दायरे में इस अपील पर दोबारा निष्पक्ष निर्णय लें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandhighcourt nis:value=UttarakhandHighCourt nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=firesafety nis:value=FireSafety nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=pinnacleresidency nis:value=PinnacleResidency nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=buildingsafety nis:value=BuildingSafety nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=dehradunnews nis:value=DehradunNews nis:enabled=true nis:link/>
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नैनीताल हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर रैफरेंडम का आदेश रद्द, सरकार और हाईकोर्ट प्रशासन को निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

ब्रेकिंग न्यूज़ - सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश वाली पीठ ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से स्थानांतरित करने संबंधी मामले में कहा कि प्रशासन और सरकार उच्च न्यायालय प्रशासन के साथ बैठकर शिफ्टिंग पर निष्कर्ष निकालें। 
पूर्व के जनमत संग्रह(रैफरेंडम)कराने के आदेश पर रोक लगा दी है।

       भारत की शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के 4 मई 2024 के आदेश को पूरी तरह से रद्द (सेट असाइड)कर दिया है, जिसमें उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करने के लिए एक जनमत संग्रह(रैफरेंडम) कराने की बात कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्यायिक स्तर पर इस तरह के जनमत संग्रह के आदेश पारित करना उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

       मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी.मोहना की खंडपीठ ने उच्च न्यायालय के रुख पर कड़ी असहमति जताई। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि उच्च न्यायालय का न्यायिक पक्ष पर इस तरह के आदेश पारित करने से कोई सरोकार या लेना-देना नहीं होना चाहिए।

 अदालत का काम जनमत संग्रह कराना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के उस विवादित फैसले को खारिज करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे और स्थान परिवर्तन से जुड़े मुद्दों को सुलझाने का एक तय प्रशासनिक तरीका होता है।

 यह आदेश उच्च न्यायालय की तत्कालीन मुख्य न्यायधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने जारी किया था । उच्च न्यायालय ने तब गौलापार में चिन्हित की गई भूमि को उच्च न्यायालय के लिए अनुपयुक्त ठहराया था ।

       सुप्रीम कोर्ट ने इस जटिल मामले का व्यवहारिक समाधान निकालते हुए निर्देश दिया कि अब इस पूरे विवाद को प्रशासनिक स्तर पर सुलझाया जाए। न्यायालय ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय को अपने प्रशासनिक पक्ष पर राज्य सरकार के साथ आपसी समन्वय और परामर्श करना चाहिए। उच्च न्यायालय और राज्य सरकार मिलकर बैठें और अदालत परिसर से जुड़े सभी ढांचागत (इन्फ्रास्ट्रक्चरल) मुद्दों और समस्याओं का एक ठोस समाधान तैयार करें।

 सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया गया कि उत्तराखंड सरकार ने पहले ही उच्च न्यायालय के नए भवन निर्माण के लिए जिला हल्द्वानी में एक उपयुक्त भूमि को चिन्हित (इयरमार्क) कर लिया है। इस जानकारी को रिकॉर्ड पर लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तेजी लाने के आदेश दिए। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि हल्द्वानी में चिन्हित की गई इस जमीन से जुड़ी सभी आवश्यक मंजूरियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र (क्लियरेंस)आगामी 6 सप्ताह के भीतर पूरे कर लिए जाएं।

      यह पूरा मामला तब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था जब उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने नैनीताल उच्च न्यायालय के जनमत संग्रह कराने के फैसले के खिलाफ सीधे देश की सबसे बड़ी अदालत का दरवाजा खटखटाया था। बार एसोसिएशन की अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहले उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगाई और अब उसे पूरी तरह खारिज कर दिया। अदालत ने आदेश दिया कि सभी मंजूरियां मिलने के बाद हल्द्वानी की वह जमीन तुरंत हाईकोर्ट प्रशासन को सौंप दी जाए ताकि नए परिसर का निर्माण कार्य आगे बढ़ सके ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=supremecourtquasheshighcourtreferendumorder nis:value=SupremeCourtQuashesHighCourtReferendumOrder nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalhighcourtshiftgetsfreshdirection nis:value=NainitalHighCourtShiftGetsFreshDirection nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=scdirectsgovtandhctoresolveshiftingissue nis:value=SCDirectsGovtAndHCToResolveShiftingIssue nis:enabled=true nis:link/>
कैंचीधाम के पास नशे की हालत में पुलिस से भागते पर्यटकों ने गाड़ियों को मारी टक्कर..

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

उत्तराखण्ड के कैंचीं धाम के समीप पर्यटकों से भरी एक कार चालक ने नशे की हालत में 3 वाहनों
को टक्कर मारी। पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी 3 युवकों को पकड़कर मैडिकल करवाया। दुर्घटना को अंजाम देने वाला वहां जप्त।

     नैनीताल में कैंचीं धाम के समीप अल्मोड़ा हाईवे पर एक होम स्टे में शनिवार को कुछ युवकों ने संचालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कैंची धाम पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक वहां से भाग निकले। पुलिस ने युवको का पीछा किया। कार से भागते समय युवकों ने भवाली से पहले तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कार में सवार महिला घायल हो गई। अंत मे नसेड़ी युवको ने कार को बिजली के पोल पर दे मारा, जिससे उनकी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।  बाद में पुलिस सभी युवकों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई और मैडिकल परीक्षण के लिए भवाली सी.एच.सी.भेजा गया।

    मामले के अनुसार, स्कॉर्पियो कार संख्या यू.पी.32ए.आर.0095 में सवार पांच युवक कैंची धाम क्षेत्र पहुंचे, जहाँ देर रात किसी बात को लेकर उनका एक होम स्टे संचालक के साथ विवाद हो गया। उन्होंने संचालक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक वाहन लेकर भाग निकले, लेकिन पीछा किए जाने के दौरान उन्होंने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक शराब के नशे में थे। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि सभी आरोपियों का मैडिकल कराया गया है। मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों का वाहन सीज कर दिया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=drunkdriving nis:value=DrunkDriving nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=highwayhavoc nis:value=HighwayHavoc nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=roadrageatkainchidham nis:value=RoadRageAtKainchiDham nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalbreaking nis:value=NainitalBreaking nis:enabled=true nis:link/>
Haldwani - मंगल पड़ाव पर बदमाशी_ गरीब ऑटो वाले को मारे घूंसे थप्पड़..

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=crimeinhaldwani nis:value=CrimeInHaldwani nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=autodriverbeaten nis:value=AutoDriverBeaten nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=haldwaninews nis:value=HaldwaniNews nis:enabled=true nis:link/>
खौफनाक लैंडस्लाइड_CCTV में कैद मौत का मंज़र,सड़क पर टूटा पहाड़..दिल थामने वाला वीडियो देख लीजिए

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

केरल के वायनाड जिले के कल्लाडी में भारी बारिश के बीच हुए भीषण भूस्खलन का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीनाक्षी पुल के पास अचानक पहाड़ी से मिट्टी, कीचड़ और मलबे का विशाल ढेर सड़क पर आ गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

लैंडस्लाइड की चपेट में एक बड़ा टैंकर और कई वाहन आ गए। कई लोग बाल-बाल बच गए, जबकि कुछ मलबे में फंस गए। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत, 8 के घायल होने और 7 मजदूरों के लापता होने की खबर है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले हल्की आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते छोटा भूस्खलन बड़े हादसे में बदल गया। इलाके में पिछले 24 घंटे में 265 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के कृषि मंत्री टी. सिद्दीक ने इस हादसे के लिए ट्विन टनल परियोजना के निर्माण कार्य को जिम्मेदार ठहराया है।
भवाली पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची_नरेश पांडे ने फिनायल पिया,गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर,,

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

ब्रेकिंग न्यूज़ - उत्तराखण्ड के भवाली में यौन शोषण के आरोपी नरेश पाण्डे मामले में पुलिस से बचने के लिए नरेश ने फिनाइल का सेवन किया। पुलिस उसे गंभीर हालत में नैनीताल के बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल ने प्राथमिक उपचार के बाद नरेश को हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रैफर किया। नरेश ने अपने लाइव वीडियो में जहर पीने की बात भी कही थी।

जानकारी के लिए बताते चलें भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए उसके भवाली स्थित घर पहुंची। नरेश ने पूरी घटना का फेसबुक लाइव कर लोगों से मदद मांगी।

       मामले के अनुसार, भवाली के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ एक युवती ने कोतवाली मल्लीताल में मुकदमा दर्ज कराया। उसमें कहा गया कि उसके साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

 पुलिस ने मामले में एफ.आई.आर.दर्ज की। बाद में युवती ने मुकदमा वापस लेने के साथ तल्लीताल थाने में 3 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। उसमें कहा गया कि 3 यवको ने उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए व्यापारी नेता के खिलाफ कोतवाली में झूठा मुकदमा दर्ज करने का दबाब बनाया। नरेश को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली।

     घर की बालकनी से बनाए गए अपने फेसबुक लाइव में नरेश पाण्डे ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना वॉरेंट के उसे पकड़ने पहुंची है। पुलिस ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ अभद्रता कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने उसके पिता, भाई और बेटे से भी बदसलूकी की है। 

नरेश के अनुसार युवती ने अपने 164 के बयान उनके पक्ष में दिए हैं। कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच चुकी है। वीडियो का अंत रैंडम तरीके से हुआ, जिससे प्रतीत हुआ कि नरेश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

नोट :- पुलिस को दो बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। घटना का लाइव वीडियो उपलब्ध है।

नरेश पांडे को पुलिस पूछताछ के लिए साथ ले गई..

 वहीं नैनीताल पुलिस ने बताया कि मामले में चल रही विवेचना के तहत नरेश पांडे को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnow nis:value=BreakingNow nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhowalinews nis:value=BhowaliNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalpolice nis:value=NainitalPolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nareshpandeycase nis:value=NareshPandeyCase nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/>
:

Ramnagar - लग्जरी रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाएं भी..

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

रामनगर/नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने जिले में अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए रामनगर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में चल रहे कथित हाई-प्रोफाइल देह व्यापार और अश्लील पार्टी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। संयुक्त छापेमारी के दौरान 51 आरोपियों को गिरफ्तार, एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया, जबकि 10 महिलाओं (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के बाद रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है।

यह बड़ी कार्रवाई SSP  डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

मुखबिर की सूचना पर मारा गया छापा

4 जुलाई को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने रिसॉर्ट में दबिश दी। पुलिस के अनुसार, मौके पर बड़ी संख्या में लोग कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार, शराब पार्टी, महिलाओं से अश्लील डांस करवाने और उन पर नोट उड़ाने जैसी गतिविधियों में शामिल मिले।

मौके से 10 महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल थी। पुलिस ने सभी संबंधित लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी उमेन्द्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के लिए पार्टी आयोजित की थी। जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट को दो दिनों के लिए लगभग ₹2.20 लाख में बुक किया गया था।

पुलिस के अनुसार, महिलाओं की व्यवस्था कथित तौर पर प्रति महिला ₹10,000 के हिसाब से कराई गई। जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट प्रबंधन ने होटल स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं का विवरण आगंतुक रजिस्टर में दर्ज न किया जाए, ताकि गतिविधियों का कोई रिकॉर्ड न रहे।

रिसॉर्ट सील, एक आरोपी फरार

जांच में रिसॉर्ट परिसर का उपयोग कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किए जाने के आरोपों के बाद प्रशासन ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है।

रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

छापेमारी में क्या-क्या मिला

पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब, बीयर, कार्यक्रम में इस्तेमाल किया गया साउंड सिस्टम, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कथित आपत्तिजनक सामग्री तथा नोट उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए गए ₹10 मूल्य के नोटों की गड्डियां बरामद की हैं। मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अभियान में शामिल पुलिस टीम को ₹2,500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

 पुलिस की अपील

पुलिस ने कहा है कि जनपद में मानव तस्करी, देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर नागरिक तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
लाइफ जैकेट उतारी, बोट पर किया स्टंट._कुछ हुआ तो बदनाम होगी झील...Nainital

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

उगतराखण्ड की नैनीझील में सैलानी न केवल नौकायन कर रहे हैं बल्कि वो जान हथेली में लेकर बोट में जानलेवा स्टंट भी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए लगाई गई जल पुलिस का कोई अता पता नहीं दिखा। 

      नैनीताल की विश्व विख्यात नैनीझील में देश दुनिया से आए पर्यटक नौकायन का आनंद लेना अपनी पहली पसंद मानते हैं। झील में चप्पू और पैडल वाली नाव/बोट चलती हैं। चप्पू वाली को तो नाविक चलाते हैं, लेकिन पैडल वाली को खुद पर्यटक बीच झील में लेकर जाते हैं। नाविकों की सख्ती के कारण चप्पू वाली बोट के पर्यटक तो अनुशासन में रहकर लाइफ जैकेट भी पहनते हैं, लेकिन ये अनुशासन आपको पैडल बोट में देखने को नहीं मिलता। 

         शुक्रवार दोपहर कुछ पर्यटकों ने पैडल बोट किराए पर ली और बीच झील में घूमते हुए निकल गए। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो खतरे से खाली नहीं था। बिना लाइफ जैकेट पहने ये पर्यटक दो पैडल बोटो में इधर से उधर करने के साथ बोट में खड़े होकर फोटोग्राफी करने लगे। हैरानी की बात ये है कि इन्हें न तो पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात जल पुलिस ने टोका और न ही किसी नाविक ने टोका। अब ऐसे में कोई हादसा होता है तो ये जिम्मेदारी किसकी होगी ? झील में पहले ही लगातार लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitallake nis:value=NainitalLake nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=touristsafety nis:value=TouristSafety nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=lifejacket nis:value=LifeJacket nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=boatingsafety nis:value=BoatingSafety nis:enabled=true nis:link/>
HighCourt_अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित और सौरव को राहत से इनकार, 20 को अहम सुनवाई

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ मामले में सुनवाई कर उन्हें कोई राहत नहीं देते हुए अगली सुनवाई 20 जुलाई के लिए तय की है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धारत साह की खण्डपीठ में हुई।

     आरोपियो की तरफ से कहा गया कि मृतक ने खुदकुशी की है और उनका इसमें कोई हाथ नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाय। वहीं मृतक और सरकार की तरफ से कहा गया कि घटना घटित होने के बाद होटल के कमरे को तोड़ दिया गया। बुल्डोर चलाया गया। आगजनी करके सारे सबूत मिटा दिए गए। व्हाट्सअप चैट भी इनके खिलाफ हैं। 

अगर इनका कोई हाथ नहीं था तो सारे सबूत क्यों मिटा दिए गए ? इसलिए इनकी याचिकाओ को निरस्त किया जाय। अभियुक्तों ने कोटद्वार कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा के आदेश को चुनौती दी है जिसमे उनके द्वारा जमानत पर रिहा करने की प्रार्थना की गई है।    

              
    मामले के अनुसार, अरोपियों को कोटद्वार कोर्ट ने दिनांक 30 मई 2025 को आई.पी.सी. की धारा 302, 354अ और 201 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान 47 गवाह पेश किए गए थे। जिसके खिलाफ उनके द्वारा इस आदेश को उच्च न्यायलय में चुनौती दी गयी। 

आरोपी की तरफ से कहा गया है कि मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह पेश नही किया गया। मृतक का शव कैनाल से बरामद हुआ था। अभियोजन पक्ष की तरफ से कहा गया था कि आरोपी व उसके दो अन्य साथियों की लोकेशन घटना स्थल पर पाई गई थी। फोरेंसिक जांच में भी इनकी लोकेशन वहाँ पाई गई। यही नहीं, मृतिका ने अपने व्हाट्सएप चैट में भी इसका जिक्र किया है। आरोपियो ने रिसॉर्ट के सी.सी.टी.वी.कैमरे बंद करा दिए गए और डीवीआर से भी छेड़ाखानी की । 

      पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट की अंकिता भंडारी वनंत्रा रिसोर्ट ऋषिकेश में नौकरी करती थी। जिसकी हत्या आरोपी रिसोर्ट स्वामी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित ने चीला बैराज में धक्का देकर की थी। मामले की छानबीन के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तभी से अभियुक्त जेल में बंद है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ankitabhandaricase nis:value=AnkitaBhandariCase nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=justiceforankita nis:value=JusticeForAnkita nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandhighcourt nis:value=UttarakhandHighCourt nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=lifeimprisonment nis:value=LifeImprisonment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=noreliefforaccused nis:value=NoReliefForAccused nis:enabled=true nis:link/>
माँ नयना देवी मंदिर में संदिग्ध युवक की एंट्री से हड़कंप मचा, 
पुलिस जांच के बाद सामने आई पूरी सच्चाई

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

ब्रेकिंग न्यूज़ - उत्तराखण्ड में नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नयना देवी मंदिर में एक संदिग्ध सख्श के घुसने से हड़कंप। पी-कैप पहनकर घुसे संदिग्ध ने हनुमान मंदिर में दर्शन कर टीका लगाया और फिर अपनी टोपी खोली तो देखने वालों के होश उड़ गए। संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया गया, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बीती 26 जनवरी को भी कुछ मुस्लिम मंदिर में जूते पहनकर घूमते कैमरे में कैद हुए थे।

      नैनीताल में मल्लीताल के माँ नयना देवी मंदिर में आज दोपहर एक संदिग्ध घुस गया। लंबे ढील डॉल वाले कुर्ता पैजामा में आए युवक ने टोपी(सन कैप)पहन रखी थी। युवक ने मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर चप्पल उतारी और सीधे हनुमान मंदिर के पास पहुंचा।

 वहां उसने टीका लगवाया और मंदिर परिसर को निहारने लगा। युवक की संदिग्ध गतिविधि पर मंदिर के गार्ड्स ने जानकारी ली तो युवक ने गूंगा होने का बहाना बना दिया। जब ये बात फैली तो बाहर गेट पर खड़े गार्ड ने आकर बताया कि ये तो बोल रहा था। एक गार्ड ने युवक की टोपी(पी-कैप)खोली तो सभी के होश उड़ गए। युवक ने सिर पर अंदर से सफेद रंग की इस्लामिक गोल टोपी पहनी थी।

 युवक की तलाशी में कोई आई कार्ड तो नहीं मिला लेकिन नैनीताल में 17 जून को पुलिस ड्यूटी का चार्ट जैसा महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया। युवक से कड़ाई से पूछा गया तो उसने अपने को यू.पी.के जौनपुर से आया बताया। इससे पहले भी बीती 26 जनवरी को तीन मुस्लिम परिवार प्रतिबंधित जूते पहनकर मंदिर के अंदर घुस आए थे, जिसका वीडियो जोरों से वायरल हुआ था।

      मल्लिताल कोतवाली के एस.एस.आई.दिनेश जोशी ने बताया कि सूचना पर चीता मोबाइल को मौके पर भेजा गया और युवक को कोतवाली लाया गया। गहन पूछताछ की गई जिसमें कोई संदिग्धता नहीं पाई गई।युवक ने पुलिस को बताया कि उसे ये पता नहीं था कि नैनीताल में आधार कार्ड चैक होते हैं और उसे अब रामनगर जाना है। इसके बाद पुलिस ने उसे जाने दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nainadevitemple nis:value=NainaDeviTemple nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalnews nis:value=NainitalNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=templesecurity nis:value=TempleSecurity nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=policeinquiry nis:value=PoliceInquiry nis:enabled=true nis:link/>
काठगोदाम - नहर में मिला अज्ञात शव, हाथों पर बने टैटू से पहचान की कोशिश..

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स स्थित सिंचाई नहर में सोमवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथों पर बने टैटू उसकी पहचान का अहम सुराग हो सकते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शव नहर में कैसे पहुंचा। घटनास्थल पर चल रहे नहर कवरिंग निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=haldwaninews nis:value=HaldwaniNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kathgodam nis:value=Kathgodam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/>
Haldwani_ट्रांसफॉर्मर फटने जैसा धमाका! शराबी ने बेकाबू कार से मचाया तांडव, कई लोग घायल..
<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

हल्द्वानी। शहर में उस वक्त अफरा-तफरी माहौल हो गया जब एक शराबी ने अपनी बेकाबू कार से कहर बरपा दिया कई लोगों को टक्कर मार दी।

खबर हल्द्वानी शहर के कालाढूंगी रोड से है । कालाढूंगी रोड पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपा दिया। जेल रोड चौराहा के पास यूनियन बैंक के सामने से अनियंत्रित हुई कार ने रिलैक्सो शोरूम के पास तक कई दोपहिया वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी।

 हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने करीब तीन से चार बाइक और राहगीरों को टक्कर मारी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोगों को पहले लगा मानो ट्रांसफॉर्मर फट गया हो।

 हादसे के बाद घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। कार संख्या यूके04ए-9153 चला रहे पंकज जोशी को आक्रोशित लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। कार से जब पंकज जोशी को जब लोगों ने बाहर खींचा तो वो शराब के नशे में इतना धुत था कि उसे अपना होश नहीं था। उसे इस बात का भी अफसोस नहीं था कि उसने चंद लम्हे पहले ही सड़क पर जो तांडव मचाया है उसने एक महिला की जिन्दगी में खतरे में डाल दिया है और दो-.चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बिजली के पोल से कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और इसी वजह से चालक पंकज जोशी की जान बच गई।

 प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे, चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=haldwani nis:value=Haldwani nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=drunkdriving nis:value=DrunkDriving nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/>
देहरादून-हिमाचल बॉर्डर पर हालात सामान्य, वार्ता के बाद निहंग जत्था वापस

 देहरादून-हिमाचल सीमा पर गुरुवार देर रात पैदा हुआ तनाव प्रशासन की सतर्कता और लगातार चली वार्ता के बाद शांत हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ से आए अधिकांश निहंग पांवटा साहिब लौट गए हैं और सीमा क्षेत्र में स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है।

जिलाधिकारी आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने देर रात निहंग प्रतिनिधियों से कई दौर की बातचीत की। प्रशासन का कहना है कि वार्ता सकारात्मक रही, जिसके बाद निहंगों ने वापस लौटने का निर्णय लिया। रेसकोर्स गुरुद्वारे पहुंचे कुछ निहंगों से भी बातचीत के बाद उन्हें शांतिपूर्वक वापस भेज दिया गया।

इससे पहले सीमा पर कुछ निहंगों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की थी, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बरतते हुए हालात पर नजर बनाए रखी और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

पूरा विवाद 16 जून को कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच हुए टकराव से जुड़ा है। इस मामले में दर्ज एफआईआर, गिरफ्तार किए गए चार निहंगों की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यह घटनाक्रम सामने आया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर मामले की जांच जारी है।

राज्य सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=dehradunborder nis:value=DehradunBorder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=peacerestored nis:value=PeaceRestored nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hemkundsahibyatra nis:value=HemkundSahibYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा_कौन है ये...सनकी आदमी

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को चुनौती देने वाली एक शर्मनाक घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रात के अंधेरे में घर की दीवार फांदकर महिला के कपड़े चोरी करने वाले विकृत मानसिकता के युवक को हल्द्वानी पुलिस ने दबोच लिया है।

मामला महेश नगर, नवाबी रोड क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 19 जून 2026 की रात करीब 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसा और बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी कर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला की गरिमा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 209/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 जून को पंचायतघर रोड स्थित क्रिकेट मैदान के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला की गरिमा से जुड़े इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर पुलिस टीम ने विकृत मानसिकता वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेत सिंह बिष्ट (34 वर्ष), पुत्र खीम सिंह बिष्ट, निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी की हरकत न केवल कानूनन अपराध है बल्कि महिलाओं की गरिमा और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ भी है। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=haldwanipolice nis:value=HaldwaniPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalpolice nis:value=NainitalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=WomenSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haldwani nis:value=Haldwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimealert nis:value=CrimeAlert nis:enabled=true nis:link/>
हल्द्वानी - जूता शोरूम में धधकी आग, माशा शूज़ में लाखों का नुकसान..

हल्द्वानी शहर में मंगलवार की रात एक और बड़े अग्निकांड ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी। शहर के व्यस्ततम बाजार मीरा मार्ग स्थित "माशा शूज़" शोरूम में देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे दुकान बंद होने के बाद आसपास के लोगों ने शटर के भीतर से घना धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते बाजार में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तत्काल फायर सर्विस को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि यह दुकान सुमेर सिद्दीकी पुत्र मतीन सिद्दीकी की है। आग की चपेट में आने से दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसडीएम मोनिका भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

गौरतलब है कि इसी दिन हल्द्वानी में चार घंटे के भीतर आग की यह दूसरी बड़ी घटना थी। इससे पहले हीरानगर स्थित केवीएम स्कूल में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=haldwanifire nis:value=HaldwaniFire nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mashashoesfire nis:value=MashaShoesFire nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=marketblaze nis:value=MarketBlaze nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=firefightersinaction nis:value=FirefightersInAction nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>
"शर्म करो-शर्म करो", "गो बैक" के नारे, नैनीताल विधायक की सरेआम फजीहत..

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

 उत्तराखण्ड के बेतालघाट में धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंची नैनीताल विधायक का जोरदार विरोध हुआ। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 3 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने भाजपा विधायक के पहुंचने पर वापस जाओ और विधायक हाय हाय के नारे लगाए।

     नैनीताल से लगभग 60 किलोमीटर दूर बेतालघाट के ग्रामीण तीन सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल और धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों की मांग में बेतालघाट के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन और टेक्नीशियन की नियुक्ति, कोटाधारिया को सड़क से जोड़ना समेत अमगढी भण्डारपानी डॉन परेवा बेतालघाट मोटर मार्ग हॉट मिक्स किये जाने की थी। इसको लेकर कुछ युवा ग्रामीण तीन दिन से भूख हड़ताल में बैठे थे, साथ ही उनके समर्थन में अन्य ग्रामीण भी धरने पर बैठ गए।

        शुक्रवार को नैनीताल की सत्तारूढ़ भाजपा विधायक सरिता आर्या बेतालघाट धरनास्थल पहुंची। आक्रोशित आंदोलनकारियों ने विधायक शर्म करो, गो बैक(वापस जाओ), विधायक जी होश में आओ समेत उनके विरोध में कई नारे लगाए। अव्यवस्थाओं की मार की शिकार महिलाओं ने विधायक के पहुंचने के बाद उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

     बेहद सौम्य और सरल व्यवहार की विधायक सरिता आर्या ने आंदोलनरत अनशनकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके ढकोसले बेअसर रहे। उन्होंने, सभी के बीच जाकर अपनी बात रखी, लेकिन ग्रामीणों ने दुर्गम गांव तक पैदल चलने की मांग रख दी। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=betalghatprotest nis:value=BetalghatProtest nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mlafacespublicwrath nis:value=MLAFacesPublicWrath nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=threepointdemand nis:value=ThreePointDemand nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hungerstrikecontinues nis:value=HungerStrikeContinues nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=ruralvoicesignored nis:value=RuralVoicesIgnored nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=saritaaryafacesprotest nis:value=SaritaAryaFacesProtest nis:enabled=true nis:link/>
WATCH: मौत बनकर दौड़ा एवलॉन्च, 5 सेकेंड ने बचाई 19 जिंदगियां!

 उत्तराखण्ड के हिमालय क्षेत्र में आए एविलंच में फंसे 5 लोगों का दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो। एवलांच ने 19 सदस्यीय टीम के होश उड़ा दिए। 

     बागेश्वर जिले में हिमालय के दुर्गम ट्रेल्स पास(5,312मी.)अभियान के दौरान 19 सदस्यीय पर्वतारोहण दल एक्सपीडिशन पर था। दल दहशत में तब आ गया जब ऊपर खड़े लोगों ने नीचे खड़े लोगों के उपास से एविलंच आते देखा। हिमालयी पहाड़ियों से बर्फ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर तेज गति से नीचे गिरता दिखा। इस दल ने इससे 10 दिन पहले तक बर्फीले तूफान, गहरी हिम दरारों और भारी बर्फबारी का सामना करते हुए ट्रेल्स पास फतह की थी।

      अभियान लीडर दिनेश सिंह दानू ने बताया कि एक 'पास' से उतरते वक्त मौसम साफ था, लेकिन धूप बढ़ने के साथ बर्फ पिघलने लगी। इससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया। अंतिम खड़ी ढलान पार करने के दौरान नीचे मौजूद सपोर्ट टीम ने अचानक एवलांच की चेतावनी दी। 

इसके बाद सभी सदस्य तेजी से सुरक्षित स्थान की ओर भागे। देखते ही देखते हिमस्खलन एक्सपीडिशन दल के बिल्कुल बगल से गुजर गया जैसे मौत छूकर निकल गई हो। दानू ने बताया कि अगर पांच सेकेंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि टीम की सतर्कता और त्वरित निर्णय से सभी सदस्य सुरक्षित बच निकले और नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप होते हुए सुरक्षित मुनस्यारी लौट आए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=avalanche nis:value=Avalanche nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bageshwar nis:value=Bageshwar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trailspass nis:value=TrailsPass nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=munsiyari nis:value=Munsiyari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nandadevieastbasecamp nis:value=NandaDeviEastBaseCamp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mountainexpedition nis:value=MountainExpedition nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=GKMNews nis:enabled=true nis:link/>
Nainital - बड़ा हादसा_ टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो लोगों की मौके पर मौत

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

ब्रेकिंग न्यूज़ - उत्तराखण्ड में नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में पर्यटकों से भरा टैम्पो ट्रैवलर खाई में जा गिरा जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

     जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यू.पी.15 एफ.टी.6795 में लगभग 29 लोग सवार थे जो, नैनीताल से कालाढूंगी की तरफ जा रहे थे। ये सभी यात्री मेरठ के बताए जा रहे हैं जो वापस मेरठ को लौट रहे थे, जब उनका टैम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद खाई वाले जंगल में पर्यटकों की चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रशासन, नैनीताल पुलिस, राहत बचाव टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए। 

सभी ने मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और एम्ब्युलेंस सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। ये भी जानकारी मिली है कि दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई है। हादसे में दर्जनों सवारियां घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalroadaccident nis:value=NainitalRoadAccident nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=tempotravellercrash nis:value=TempoTravellerCrash nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=touristvehicleaccident nis:value=TouristVehicleAccident nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafetyalert nis:value=RoadSafetyAlert nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnewsindia nis:value=BreakingNewsIndia nis:enabled=true nis:link/>
Nainital_बेकाबू हुई कार सीधे झील में जा गिरी,पयर्टकों की किस्मत ने साथ दिया

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

नैनीताल जिले के सरिताताल में पर्यटकों का वाहन झील में गिरा। वाहन में सवार 4 पर्यटक समेत ड्राइवर सुरक्षित।

   नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में सरिता ताल में पर्यटकों से भरी कार झील में गिर गई। घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की बताई जा रही जब(UP21 CC 5213)संख्या की ह्युंडई आई10 कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे नीचे सरिता ताल झील में जा गिरी। गनीमत रही कि वाहन झील की रेलिंग से टकराकर झील में गिरने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद सभी लोग एक दूसरे की मदद कर झील से बाहर निकल आए। फिलहाल सभी पर्यटक सुरक्षित बताए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटक बुलंदशहर और मुरादाबाद के रहने वाले है जो नैनिताल घूमने के बाद अपने गंतव्य के लिए लौट रहे थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalnews nis:value=NainitalNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=carfallsintolake nis:value=CarFallsIntoLake nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=touristssafe nis:value=TouristsSafe nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandupdates nis:value=UttarakhandUpdates nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=miracleescape nis:value=MiracleEscape nis:enabled=true nis:link/>
कैंची धाम मेले में पुलिस के जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप_हंगामा,एल्को टेस्ट- मुकदमा..

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

उत्तराखण्ड के प्रमुख कैंचींधाम के समीप एक गेस्ट हाउस में मेला ड्यूटी आए दो पुलिस कर्मियों द्वारा दो युवतियों से छेड़छाड़ मामले में लोगों ने कोतवाली घेरी। पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कर मुकदमा दर्ज किया।

       नैनीताल जिले के कैंचीं धाम मंदिर में 15 जून को भव्य स्थापना दिवस का आयोजन होना है। इसके लिए नैनीताल पुलिस ने समीप के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया है। इन पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था कैंचीं गांव के लोगों ने अपने घरों में बने होमस्टे में की है। 

आरोप है कि बीती रात एक होमस्टे में रुके उधम सिंह नगर के दो पुलिस जवानों ने नशे का सेवन किया और रात दस बजे वहां रह रही दो युवती/महिला से अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग और व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने चौकी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की।

 सी.ओ.भवाली रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस टीम घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कराया। नशे की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=kainchidhamincident nis:value=KainchiDhamIncident nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=zerotoleranceformisconduct nis:value=ZeroToleranceForMisconduct nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=policeunderscanner nis:value=PoliceUnderScanner nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=demandforjustice nis:value=DemandForJustice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=ruleoflawprevails nis:value=RuleOfLawPrevails nis:enabled=true nis:link/>
नैनीताल में बड़ा हादसा: जल संस्थान के ब्रेक फेल ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौंदा

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

उत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रक के ब्रेक फेल होने से दो महिलाएं बुरी तरह से कुचल गई हैं।

मल्लीताल स्थित बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल के पास मुख्य मार्ग में अनियंत्रित ट्रक ने दो महिलाओं को रौंद दिया। जल संस्थान के ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ ये हादसा।
एक महिला की टांग कुचल गई जबकि दूसरी के हाथ कुचल गए हैं। 

दिल्ली के गगन विहार की रहने वाली महिलाएं अपने परिवार के साथ आज नैनीताल घुमने पहुंची थी। दोनों महिलाओं को अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सकीय सेवा देने के बाद एम्ब्युलेंस के माध्यम से हल्द्वानी हायर सेंटर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। इस घटना में वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को जमकर मदद की। ट्रक की टक्कर से वहां मौजूद कुछ अन्य टैक्सी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

        नैनीताल में इनदिनों पर्यटक सीजन अपने यौवन पर है और सड़कों में भारी ट्रैफिक के साथ जबरदस्त भीड़ भी चहलकदमी करते दिख जाती है। ऐसे में यहां वाहन चालक या पैदल यात्रियों की लापरवाही के चलते हादसे होते रहते हैं। घटनाओं के बाद कई बार मामला मारपीट या मुकदमेबाजी तक भी पहुँच जाता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitaltruckaccident nis:value=NainitaltruckAccident nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=brakefailuredisaster nis:value=BrakeFailureDisaster nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=touristshitinnainital nis:value=TouristsHitInNainital nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafetyemergency nis:value=RoadSafetyEmergency nis:enabled=true nis:link/>
18 साल की उम्र में दुनिया को चौंकाने वाले निशानेबाज़ जसपाल राणा का निधन

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

निशानेबाज जसपाल राणा अब हमारे बीच नहीं रहे। वह देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उनके निधन की पुष्टि की।

जसपाल भारत के पिस्टल निशानेबाजों के लिए श्हाई-परफॉर्मेंस कोचश् के रूप में कार्यरत थे,। म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय वह असहज महसूस कर रहे थे। महज 18 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाने वाले जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत का परचम हमेशा बुलंद रखा।

2006 दोहा एशियन गेम्स में उनके तीन स्वर्ण पदक और वर्ल्ड रिकॉर्ड को कोई नहीं भूल सकता।

 हाल ही में म्यूनिख में हुए आइएसएसएफ वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनकी स्टेंट सर्जरी भी हुई थी। वे रिकवर हो रहे थे, लेकिन गुरुवार रात अचानक आए इस दुखद मोड़ ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

खेल के साथ-साथ उन्होंने सियासत में भी कदम रखा था। उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे। 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने।

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसपाला राणा के निधन पर गहरा शोक जताया। मोदी ने एक्स पर लिखा, जसपाल राणा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। 

उन्होंने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान बहुत अहम रहा। उन्होंने पूरी लगन से युवा खिलाड़ियों को तराशा और उनका मार्गदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण उन्हें बहुत सम्मान मिला। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jaspalrana nis:value=JaspalRana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=legendneverdies nis:value=LegendNeverDies nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=indianshootingicon nis:value=IndianShootingIcon nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=tributetojaspalrana nis:value=TributeToJaspalRana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=shootingchampionforever nis:value=ShootingChampionForever nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nationmournsjaspalrana nis:value=NationMournsJaspalRana nis:enabled=true nis:link/>
खून से लथपथ घायल को बचाने के लिए पत्रकार ने फोन किया, 108 बोली_पहले खुद सड़क तक लाओ..

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

ब्रेकिंग - उत्तराखण्ड के नैनीताल में अधेड़ गहरी खाई में गिरा। खून से लतपत घायल की गंभीर हालात देख पत्रकार के 108 स्वास्थ्य सेवा को फोन करने पर "तुम खाई से निकालकर सड़क तक ले आओ" जैसा गैरजिम्मेदार जवाब मिला। एस.डी.आर.एफ.ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

       नैनीताल में ठंडी सड़क स्थित गर्ल्स हॉस्टल पखडण्डी मार्ग में एक अधेड़ उम्र का युवक रेलिंग से नीचे खाई में जा गिरा। सूत्र से मिली सूचना पर पहुंचे पत्रकार भुवन सिंह ठिठोला 'गुड्डु' ने 108 स्वास्थ्य सेवा को फोन कर बुलाया। फोन अटेंडेंट ने गैरजिम्मेदाराना जवाब देते हुए उन्हें ही घायल को खाई से सड़क तक निकालकर लाने को कह दिया। 

अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पत्रकार ने एस.डी.आर.एफ., दमकल और पुलिस को जानकारी दी। एस.डी.आर.एफ.ने तत्काल पहुंचकर अधेड़ को स्ट्रैचर में रैस्क्यू किया और उन्हें एम्ब्युलेंस के माध्यम से बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल भेजा। एस.डी.आर.एफ.ने कहा कि सूचना पर आकर देखा तो घायल व्यक्ति के सिर पर चोट थी। उन्हें रैस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalrescue nis:value=NainitalRescue nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=journalistsaveslife nis:value=JournalistSavesLife nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sdrftotherescue nis:value=SDRFToTheRescue nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=emergencyresponsefailure nis:value=EmergencyResponseFailure nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bloodiedvictimrescued nis:value=BloodiedVictimRescued nis:enabled=true nis:link/>
Watch-कुदरत का करिश्मा_ नैनीझील पर कड़कड़ाती बिजली ने थाम दी सबकी सांसें..

<nis:link nis:type=tag nis:id=gkmnews nis:value=gkmnews nis:enabled=true nis:link/>

ब्रेकिंग न्यूज़ - उत्तराखण्ड के नैनीताल में बिजली कड़कने का एक वीडियो तेजी से वाइरल हो रहा है। मल्लीताल क्षेत्र से खिंचे गए इस वीडियो में नैनीझील के ऊपर, आसमान में बिजली कड़क रही है। बादलों के बीच अंधेरे को चीरती बिजली मन को मोहने वाली है। मॉलरोड और उसके ऊपरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति घर घर में साफ दिखाई दे रही है। नैनीझील में बिजली के कड़कड़ाहट की प्रतिबिंब भी देखने को मिल रहा है। बुधवार की तेज धूप के बाद रात लगभग आठ बजे मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बरसात होने लगी। इसी बीच बादलों में रुक रुककर तेज गर्जना होने लगी। मल्लीताल क्षेत्र से किसी व्यक्ति ने इस दुर्गम घटना का वीडियो बना लिया। मौसम विभाग ने ऊत्तराखण्ड के कुछ जिलों में तेज हवाओं, बिजली कड़कने और बरसात का पूर्वानुमान बताया था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nainitallightningshow nis:value=NainitalLightningShow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lightningovernainilake nis:value=LightningOverNainiLake nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=natureunleashed nis:value=NatureUnleashed nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandweather nis:value=UttarakhandWeather nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnaturevideo nis:value=ViralNatureVideo nis:enabled=true nis:link/>
Gkm News (@newsgkm) | Public App