
नैनीताल में टू व्हीलर्स से टोल वसूली पर हंगामा.. #gkmnews उत्तराखण्ड के नैनीताल में नगर पालिका के मोटरसाइकिल समेत टू व्हीलर पर नगर प्रवेश टैक्स लगने के बाद हंगामा हो गया। शहरी विकास मंत्री कैडा ने इसे रुकवाने के साथ जांच कराने की बात कही है। नैनीताल में ब्रिटिशकाल से ही वाहनों के प्रवेश पर शुल्क लिया जाता है। ये प्रवेश शुल्क प्रति प्रवेश पर नैनीताल जिले के लोगों के लिए ₹200/= और बाहरी लोगों के लिए ₹300/= वसूला जाता है। ये टैक्स प्रति फेरा ही मान्य होता है। इसमें, नगर पालिका ने पिछले वर्ष खुद महिला समूहों के साथ इसे चलाया जबकी इस वर्ष बाहरी ठेकेदार को 21 माह के लिए 24 करोड़ रुपये पर दिया गया है। बुधवार रात 12 बजे से बाहरी दोपहिया चालकों से भी ₹100/= की वसूली शुरू हो गई। कुछ देर चलने के बाद स्थानीय लोगों ने बाहरी लोगों के साथ इस प्रथा का विरोध किया। इतना ही नहीं, फांसी गधेरा क्षेत्र में अधिवक्ताओं से वसूली पर वो एकजुट होकर हंगामे पर उतारू हो गए। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। नगर पालिका नैनीताल ईओ से वार्ता कर दोपहिया वाहनों पर टोल वसूली पर रोकने की बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जांच की जाएगी। #NainitalTollRow #TwoWheelerTollStopped #NainitalEntryFeeControversy #MinisterRamSinghKaida
Haldwani, Nainital | Jul 16, 2026

काठगोदाम - नहर में मिला अज्ञात शव, हाथों पर बने टैटू से पहचान की कोशिश.. #gkmnews हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स स्थित सिंचाई नहर में सोमवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथों पर बने टैटू उसकी पहचान का अहम सुराग हो सकते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शव नहर में कैसे पहुंचा। घटनास्थल पर चल रहे नहर कवरिंग निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #HaldwaniNews #Kathgodam #CrimeNews #PoliceInvestigation
Haldwani, Nainital | Jun 30, 2026

देहरादून-हिमाचल बॉर्डर पर हालात सामान्य, वार्ता के बाद निहंग जत्था वापस देहरादून-हिमाचल सीमा पर गुरुवार देर रात पैदा हुआ तनाव प्रशासन की सतर्कता और लगातार चली वार्ता के बाद शांत हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ से आए अधिकांश निहंग पांवटा साहिब लौट गए हैं और सीमा क्षेत्र में स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है। जिलाधिकारी आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने देर रात निहंग प्रतिनिधियों से कई दौर की बातचीत की। प्रशासन का कहना है कि वार्ता सकारात्मक रही, जिसके बाद निहंगों ने वापस लौटने का निर्णय लिया। रेसकोर्स गुरुद्वारे पहुंचे कुछ निहंगों से भी बातचीत के बाद उन्हें शांतिपूर्वक वापस भेज दिया गया। इससे पहले सीमा पर कुछ निहंगों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की थी, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बरतते हुए हालात पर नजर बनाए रखी और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। पूरा विवाद 16 जून को कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच हुए टकराव से जुड़ा है। इस मामले में दर्ज एफआईआर, गिरफ्तार किए गए चार निहंगों की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यह घटनाक्रम सामने आया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर मामले की जांच जारी है। राज्य सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है। #gkmnews #DehradunBorder #UttarakhandNews #LawAndOrder #PeaceRestored #HemkundSahibYatra #BreakingNews
Haldwani, Nainital | Jun 26, 2026

अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा_कौन है ये...सनकी आदमी #gkmnews हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को चुनौती देने वाली एक शर्मनाक घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रात के अंधेरे में घर की दीवार फांदकर महिला के कपड़े चोरी करने वाले विकृत मानसिकता के युवक को हल्द्वानी पुलिस ने दबोच लिया है। मामला महेश नगर, नवाबी रोड क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 19 जून 2026 की रात करीब 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसा और बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी कर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला की गरिमा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 209/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 जून को पंचायतघर रोड स्थित क्रिकेट मैदान के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की गरिमा से जुड़े इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर पुलिस टीम ने विकृत मानसिकता वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेत सिंह बिष्ट (34 वर्ष), पुत्र खीम सिंह बिष्ट, निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की हरकत न केवल कानूनन अपराध है बल्कि महिलाओं की गरिमा और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ भी है। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। #HaldwaniPolice #NainitalPolice #WomenSafety #CrimeNews #Haldwani #UttarakhandNews #PoliceAction #ViralVideo #CrimeAlert
Haldwani, Nainital | Jun 24, 2026

"शर्म करो-शर्म करो", "गो बैक" के नारे, नैनीताल विधायक की सरेआम फजीहत.. #gkmnews उत्तराखण्ड के बेतालघाट में धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंची नैनीताल विधायक का जोरदार विरोध हुआ। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 3 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने भाजपा विधायक के पहुंचने पर वापस जाओ और विधायक हाय हाय के नारे लगाए। नैनीताल से लगभग 60 किलोमीटर दूर बेतालघाट के ग्रामीण तीन सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल और धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों की मांग में बेतालघाट के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन और टेक्नीशियन की नियुक्ति, कोटाधारिया को सड़क से जोड़ना समेत अमगढी भण्डारपानी डॉन परेवा बेतालघाट मोटर मार्ग हॉट मिक्स किये जाने की थी। इसको लेकर कुछ युवा ग्रामीण तीन दिन से भूख हड़ताल में बैठे थे, साथ ही उनके समर्थन में अन्य ग्रामीण भी धरने पर बैठ गए। शुक्रवार को नैनीताल की सत्तारूढ़ भाजपा विधायक सरिता आर्या बेतालघाट धरनास्थल पहुंची। आक्रोशित आंदोलनकारियों ने विधायक शर्म करो, गो बैक(वापस जाओ), विधायक जी होश में आओ समेत उनके विरोध में कई नारे लगाए। अव्यवस्थाओं की मार की शिकार महिलाओं ने विधायक के पहुंचने के बाद उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेहद सौम्य और सरल व्यवहार की विधायक सरिता आर्या ने आंदोलनरत अनशनकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके ढकोसले बेअसर रहे। उन्होंने, सभी के बीच जाकर अपनी बात रखी, लेकिन ग्रामीणों ने दुर्गम गांव तक पैदल चलने की मांग रख दी। #BetalghatProtest #MLAFacesPublicWrath #ThreePointDemand #HungerStrikeContinues #RuralVoicesIgnored #SaritaAryaFacesProtest
Haldwani, Nainital | Jun 20, 2026