हल्द्वानी में SIR-2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सवालों और समस्याओं का निस्तारण किया गया। बारिश के कारण सुनवाई में अनुपस्थित रहे मतदाताओं को 10 और 11 सितंबर तक अतिरिक्त अवसर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सुनवाई की तिथि बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। जनपद में जारी 2 लाख 35 हजार नोटिसों पर 100 प्रतिशत सुनवाई पूरी होने की जानकारी दी गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा।
#SIR2026 #Haldwani #Nainital #Uttarakhand #VoterList #VoterRevision #ElectionNews #ElectionCommission #VoterVerification #ElectoralRoll #UttarakhandNews #HaldwaniNews #PoliticalParties #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews #ElectionUpdate #SIRUpdate