सागवाड़ा में ठगी की वारदात: रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से 3 लाख के जेवर ठगे
डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में रास्ता पूछने के बहाने दो अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से करीब 3 लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए। गामठवाड़ा निवासी तुलसी देवी से आरोपियों ने प्राइवेट बस स्टैंड का रास्ता पूछते हुए बातचीत शुरू की और उन्हें गोल चौराहे से बस स्टैंड की ओर ले गए। इसी दौरान बातों में उलझाकर महिला के कानों से सोने के झुमके उतरवा लिए और हाथ में अखबार का कागज थमाकर फरार हो गए। ठगी का पता चलने पर महिला ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर सागवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
#Dungarpur #Sagwara #CrimeNews #Fraud #Theft RajasthanNews BreakingNews