डूंगरपुर में 3 दिन बाद बिजली कटौती का धरना खत्म, 21 घंटे सप्लाई का आश्वासन
डूंगरपुर में बिजली कटौती के विरोध में बिजली निगम कार्यालय के बाहर तीन दिन से चल रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा समर्थकों के साथ धरने पर बैठे थे। दोपहर में एसडीएम सोनू गुजर और एसी वीके दोषी धरना स्थल पर पहुंचे और विधायक से वार्ता की। अधिकारियों ने 21 घंटे बिजली सप्लाई का आश्वासन दिया। साथ ही बिजली मीटर और पोल लगाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों की जांच कराने की बात कही। विधायक घोघरा ने कहा कि बिजली कटौती से गांवों और शहरों में लोग परेशान हैं। किसानों को सिंचाई और महिलाओं को घरेलू कामकाज में दिक्कत हो रही थी। आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
#Dungarpur #ElectricityCut #PowerCut #GaneshGhogra #RajasthanNews DungarpurNews